फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मंडी से अनाज चोरी करतीं महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। ढिगावा मंडी में शुक्रवार को अनाज चोरी कर रही महिलाओं को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिलाओं को कट्टों सहित पकड़ने के बाद डायल-112 पुलिस को मौके पर बुलाया गया। बाद में भविष्य में मंडी में दोबारा नहीं आने की चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि कस्बे की अनाज मंडी में सरकारी खरीद बंद हो चुकी है लेकिन कुछ व्यापारियों के यहां सरसों और गेहूं अभी भी फड़ पर रखा हुआ है। आरोप है कि कुछ महिला गिरोह बाहर से आकर मौका पाकर गेहूं और सरसों चोरी कर ले जाती हैं। व्यापारियों के अनुसार तपती दोपहर में जब लोग बाहर निकलने से बचते हैं उसी दौरान कुछ महिलाएं मौका देखकर अनाज चोरी की वारदात को अंजाम देती हैं। शुक्रवार को भी मंडी में अनाज भर रहे मजदूरों ने कुछ महिलाओं को गेहूं उठाते हुए देखा और इसकी सूचना व्यापारियों को दी।
सूचना मिलने पर व्यापारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को अनाज से भरे कट्टों सहित पकड़ लिया। इसके बाद डायल-112 पुलिस को बुलाया गया। महिलाओं द्वारा कट्टों में भरा गया अनाज वापस ले लिया गया। व्यापारियों ने महिलाओं को भविष्य में अनाज मंडी में दोबारा नहीं आने की हिदायत दी जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें