फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आठवीं संतान को जन्म देने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 21 Feb 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मृतक मामले में कार्यवाई के दौरान परिजनो का बयान लेते पुलिस   अ​धिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। गांव चांग में आठवीं संतान को जन्म देने के बाद एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने महिला के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सोनीपत के भावड़ निवासी रीतिक ने बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी बहन कविता (33) की शादी गांव चांग में विष्णु के साथ हुई थी। बुधवार सुबह करीब चार बजे घर पर ही बहन की डिलीवरी हुई थी। उसने आठवीं संतान लड़की को जन्म दिया था। नवजात का आधार कार्ड बनवाने के लिए वे नागरिक अस्पताल में आए थे कि इसी दौरान उसकी बहन की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सुमित ने महिला के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें