फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की मासूम को छोड़ महिला ने जहर निगल दी जान

विज्ञापन
सुमन। फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। चरखी दादरी जिला के गांव महराणा में विवाहित 23 वर्षीय सुमन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसे भिवानी के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता व भाई ने ससुराल पक्ष पर लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही चरखी दादरी सदर थाना पुलिस भिवानी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी सैनिक पति सहित सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी के वार्ड नंबर 19 गवारिया कॉलोनी भगत सिंह चौक क्षेत्रवासी राज कुमार ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, दो लड़के और एक लड़की। उसकी इकलौती बेटी सुमन की शादी एक फरवरी 2018 को महराणा गांव वासी क्यूम के साथ हुई थी। क्यूम भारतीय सेना में है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग गंगानगर में है। क्यूम का छोटा भाई सोहिल भी भारतीय सेना में ही नौकरी करता है। सुमन को दो साल की एक बेटी जोया है। राज कुमार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करने लगे। बेटी को तंग करने पर काफी बार उसकी ससुराल वालों को समझाया गया।
मृतका के भाई यासीब ने बताया कि वे तीन भाई बहन हैं, उसकी बहन सुमन उससे छोटी थी और सबसे छोटा उसका भाई नसीब है। बहन को उसकी ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करते थे। सुमन का पति क्यूम गत पांच अप्रैल को छुट्टी पर घर आया था। उसका भाई भी छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसकी बहन से ससुराल वालों ने फोन तक छीन लिया था, ताकि वो हमसे बात न कर सकें। उनके पास फोन आया कि सुमन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और उसकी मौत हो चुकी है। जब वे भिवानी के एक निजी अस्पताल में पहुंचे तो उनकी बहन की मौत हो चुकी थी। उसका आरोप है कि ससुराल वालों ने उन्हें पहले इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन

उधर, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि सुमन ने 20 अप्रैल को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसके बाद उसे तुरंत भिवानी के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
चरखी दादरी सदर पुलिस थाना की महिला जांच अधिकारी अनूप ने बताया कि मृतका के पिता राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति क्यूम, सास नाजर, ससुर रसीद व देवर सोहिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 304बी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें