फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बोली-कार नहीं देने पर ससुरालियों ने की मेरी बेटी की हत्या, सात पर दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
भतेरी। फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव जाटूलोहारी में शुक्रवार शाम जहरीला पदार्थ निगलने से हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में मृतका की मां ने उसके ससुरालियों पर कार नहीं देने पर बेटी को तंग करने और हत्या करने के आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर मृतका के पति सहित सात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गांव जाटूलोहारी निवासी 21 वर्षीय भतेरी की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई थी। ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ निगले की बात कही थी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या करने के आरोप लगाए। इसी को लेकर शनिवार सुबह अस्पताल परिसर में विवाद हुआ। पंचायत भी हुई मगर कोई नतीजा नहीं निकल सका।
गांव ढाणी माहूं निवासी दर्शना ने बताया कि उसका पति रामदीन बीएसएफ में तैनात है। उसके चार बेटियां और एक बेटा है। उसकी बेटी भतेरी की शादी 28 अक्तूबर 2018 को गांव जाटू लोहारी निवासी हुसैन के साथ हुई थी। वह खेतीबाड़ी करता है। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब भतेरी ने उनका विरोध किया तो आरोपी ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की। दर्शना ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी के ससुराल वाले अक्सर दहेज की मांग करते रहते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका के पति सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अपनी मां को फोन पर बोली भतेरी: मां मुझे मारेगा हुसैन.....
मृतका की मां दर्शना ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे भतेरी उससे फोन पर बात कर रही थी। तब भतेरी ने उससे कहा था कि मां मुझे मारेगा हुसैन.....। जब उसने मारने का कारण पूछा तो उसने बताया कि हुसैन कार की मांग कर रहा है। वह कह रहा है कि या तो अपने मायके से कार ले आ वरना मैं मरूंगा और तुम्हें मारूंगा। मैं जब मना करती हूं तो मेरे से साथ मारपीट करता है। फिर अचानक ही हुसैन ने फोन पर ही उसके साथ मारपीट की। दर्शना ने बताया कि भतेरी से करीब दस बजे उसकी अंतिम बार बात हुई थी। फिर थोड़ी देर बात हुसैन का फोन आया कि भतेरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, वो उसे लेकर बवानीखेड़ा आया है। फिर वह कभी बवानीखेड़ा, कभी हांसी, कभी हिसार अस्पताल में होने की बात कहता रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे जब उसने भतेरी की आवाज सुनाने को कहा तो हुसैन ने बताया कि वह इस दुनिया में नहीं रही।
कार के लिए चार महीने पहले भी दिया था जहरीला पदार्थ
अस्पताल में दोनों पक्षों से काफी लोगों एकत्रित हो गए। भतेरी की मां दर्शना ने बताया कि आरोपी ससुराल पक्ष ने करीब चार महीने पहले भी कार की मांग को लेकर उसकी बेटी भतेरी को जहरीला पदार्थ पिलाया था। उसको उपचार के लिए बवानीखेड़ा में दाखिल करवाया था। करीब दो महीने पहले भी उसके ससुराल वालों ने सामान की मांग की थी। तब उन्होंने 70 हजार रुपये का घर का जरूरी सामना उसके ससुराल में दिया था।
महिला की मौत की सूचना अस्पताल से प्राप्त हुई थी, जिसमें मृतक महिला भतेरी की मां दर्शना के बयान पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। भतेरी के पति हुसैन, सास संतोष, ससुर अलीशेर, जेठ आमीन, जेठानी सीना, ननद की बेटी तानिया और बिचौलिया चांदी पर केस दर्ज किया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। - एएसआई गौरीशंकर, जांच अधिकारी, बवानीखेड़ा थाना।

गांव जाटूलोहारी में विवाहिता की मौत के मामले में अस्पताल में बात करते दोनों पक्षों के लोग।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें