फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सड़क हादसे में घायल महिला की तीन दिन बाद मौत

Sun, 08 Jun 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सब्जी मंडी जाते समय स्कूटी से टक्कर लगने से घायल महिला की शनिवार को मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। बता दें कि संतोष 4 जून को हादसे में घायल हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हनुमान गेट निवासी योगेश कुमार ने बताया कि चार जून को वह अपनी माता संतोष के साथ सब्जी लेने के लिए रोहतक गेट स्थित मंडी में जा रहा था। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए, जहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। 7 जून को बेहतर इलाज नहीं मिलने पर वे अपने मां भिवानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराने ला रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी स्कूटी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें