फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस तोले सोने और 50 हजार की नगदी के साथ महिला हुई फुर्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से विवाहित महिला घर से दस तोले सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी लेकर लापता हो गई। महिला के पति ने मामले की शिकायत तोशाम पुलिस थाने में दी। पुलिस ने इस संबंध में महिला के लापता होने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2017 को हुई थी। गत एक जून को परिवार के सभी सदस्य खेत में गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। उसने जब घर का सामान देखा तो पता चला कि करीब दस तोले सोने के आभूषण व 50 हजार रुपये की नकदी भी नहीं मिली है। महिला के पति ने इस संबंध में तोशाम पुलिस थाना में शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने महिला के लापता होने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें