फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला की जहर निगलने से हुई इलाज के दौरान मौत, छह लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

Sat, 04 Nov 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव गुजरानी में एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने की वजह से उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हुआ। शनिवार को गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भैणी सुरजन महम जिला रोहतक निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वे नौ भाई-बहन हैं। उसकी बहन सीमा (38) की साल 2004 में गुजरानी निवासी राकेश के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन को तीन बच्चे हैं। वीरेंद्र का आरोप है कि सीमा के साथ उसका पति राजेश, सास कमला, ससुर रामकिशन, जेठ संजय, जेठानी नीशा, देवर राकेश व देवरानी सुनीता अक्सर उसकी पिटाई करते थे। गत दो नवंबर को उसकी बहन ने उसे अपने घर बुलाया था। वह यहां पहुंचा तो उसकी बहन के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे निकाल दिया। वहीं उसकी बहन को घर के अंदर मारपीट कर बंद कर दिया।
उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सुरेश ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में भाई के बयान दर्ज कर आरोपी पति सहित सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर देवरानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें