फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 15 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-दादरी रेल मार्ग पर ढाणा लाडनपुर फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर बाद का है। राजकीय रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शहर के पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र निवासी 49 वर्षीय बबीता की ढाणा लाडनपुर रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के पति अनिल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। वहीं हादसे की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। जीआरपी चौकी इंचार्ज हरिओम ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति अनिल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें