फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चोरी का माल खरीदने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक गेट स्थित मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने बुधवार को चौथी आरोपी चांदनी निवासी दरिया, चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 23 मोबाइल फोन, 73 मदरबोर्ड, 59 मोबाइल बैटरी और एक एप्पल टैब बरामद किया है।
विज्ञापन

लेघा निवासी ललित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 17 अक्तूबर की रात अज्ञात चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन, मदरबोर्ड और डीवीआर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने 21 अक्तूबर को चोरी में शामिल दो आरोपियों अनिल निवासी नया गांव, जिला मोहाली, हाल निवासी सेक्टर-25, चंडीगढ़ और तेजपाल निवासी सेक्टर-25, चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 22 अक्तूबर को दोनों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान अनिल से 27,500 रुपये और तेजपाल से 26,500 रुपये बरामद किए गए। दोनों से कुल 54 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 22 अक्तूबर को चोरी के मोबाइल फोन खरीदने के आरोप में तीसरे आरोपी निवासी चंडीगढ़ को भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद 28 अक्तूबर को जांच अधिकारी जोगिंदर के नेतृत्व में टीम ने चौथी आरोपी चांदनी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस ने महिला आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें