फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कैंडल जलाकर ईसा मसीह से की इच्छा पूर्ति की मनोकामना, क्रिसमस ट्री के साथ सेल्फी ले यादगार बनाया पल

Thu, 26 Dec 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के बै​प्टिस्ट चर्च में मोमबत्ती लगाते लोग।
विज्ञापन
भिवानी। नया बाजार स्थित बैप्टिस्ट चर्च में बुधवार सुबह क्रिसमस पर प्रार्थना सभा में लोगों ने कैंडल जलाकर ईसा मसीह से इच्छा पूर्ति की मनोकामना की। इस दौरान दिनभर लोगों का चर्च में तांता लगा रहा। महिलाओं और छोटे बच्चों ने भी प्रार्थना सभा के बाद सजाए गए क्रिसमस ट्री को छूकर अपनी मनचाही इच्छा पूर्ति की कामना की।
विज्ञापन

वहीं क्रिसमस ट्री के साथ अपने मोबाइल में सेल्फी लेकर सुनहरे पल को यादगार बनाया। इस दौरान चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया। बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी प्रबंध किए गए।
चर्च के पादरी प्रकाश मसीह ने बताया कि क्रिसमस खुशियां बांटने का त्योहार हैं। ऐसे में हम सबको मिल जुलकर इन्हें आपस में साझा करना चाहिए। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि जरूरतमंद की सेवा और मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। क्योंकि ईसा मसीह भी दूसरों की सहायता करने से ही खुश होते हैं। चर्च में दिनभर कैंडल जलाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। वहीं महिलाओं और बच्चों ने भी क्रिसमस ट्री के साथ सेल्फी लेकर इस पल को हमेशा के लिए यादगार बनाया।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें