फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध बिक्री पर पुलिस ने कसा शिकंजा, छह माह में 197 केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पिछले छह माह के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करने के मामले में 197 केस दर्ज किए वहीं इन मामलों में 240 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वालों पर शिकंजा कस दिया और धरपकड़ तेज कर दी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह के निर्देश पर शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वालों पर शिकंजा कस दिया है वहीं पुलिस की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए छह माह के दौरान 197 केस दर्ज किए। इनमें 240 आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से अवैध शराब भी बरामद की। उन्होंने बताया कि जनवरी से लेकर जून तक अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई हुई।
जिसकी वजह से पुलिस ने आरोपियों से 7562 अवैध देशी शराब की बोतलें भी बरामद की। जबकि इसी तरह पुलिस ने 14361 अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद की। पुलिस की टीमों ने बीयर बेचने के मामले में भी 443 बीयर बोतल शराब बरामद की। पुलिस ने कच्ची शराब तैयार करने वालों पर भी शिकंजा कसा। पुलिस ने कच्ची शराब के चार मामले पकड़े और कच्ची शराब बनाने की भी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों से 777 लीटर लाहन भी बरामद किया। इसी तरह कथकढ़ी 125 बोतल व 4200 लीटर शराब बनाने का स्प्रिट भी बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने जनता से अपील की है कि वह बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब बेचने वाले व्यक्ति से कभी भी शराब खरीदकर उसका सेवन न करें, क्योंकि ऐसी हाथ द्वारा बनाई गई शराब में केमिकल व स्प्रिट की मात्रा अधिक होने पर इसका सेवन करने वाले व्यक्ति की जान भी जा सकती है। शराब एक सामाजिक बुराई है इसे दूर रहें वह अन्य व्यक्तियों को भी इस से दूरी बनाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें