अगर आपके आसपास कहीं नशे का कारोबार हो रहा है या कोई अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है तो इसकी सूचना व्हाट्सअप नंबर 8814011400 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
आईजी ओपी सिंह के नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने प्रतीक्षा गोदारा ने नशे के अवैध कारोबार की सूचना देने के लिए अपने स्वयं के सरकारी नंबर पर 8814011400 को जारी किया गया है। अब कोई भी इस नंबर पर व्हाट्सअप कर नशे के अवैध कारोबार की सूचना दे सकता है।