फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घरेलू कलह में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, शव को करंट लगाया

विज्ञापन
बवानीखेड़ा में महिला की हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। कस्बे के वार्ड नंबर-13 में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का पहले गला घोंटकर हत्या की फिर उसे करंट लगाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। बेटा जब घर पहुंचा तो मां को मृत देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शव को जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक वार्ड-13 निवासी हंसराज ने रिपोर्ट में बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा-लिखा है और प्राइवेट नौकरी करता है। पिता रामकिशन मजदूरी करते हैं। वह मां दर्शना (58) को अक्सर पीटते थे। शनिवार को वह किसी काम से रेवाड़ी गया था। दोपहर करीब 12 बजे उसे सूचना मिली कि पिता ने मां का गला घोंट कर हत्या कर दी है। वह घर लौटा तो मां घर में कमरे के अंदर मृत पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मय टीम मौके पर पहुंचे। वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। कमरे में खून के निशान भी मिले। इससे आशंका है कि दर्शना को पीटा भी गया। शरीर पर करंट लगाने से जलने के निशान भी मिले। हंसराज ने बताया कि पिता ने घरेलू कलह के चलते मां की हत्या कर दी है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतका के बेटे की शिकायत पर आरोपी रामकिशन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। महिला के गले पर निशान हैं और करंट भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें