फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Tue, 11 Mar 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना के लिए फाइनल रिहर्सल करते कर्मचारी।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा, लोहारू, सिवानी। जिले की तीन नगर पालिका बवानीखेड़ा, लोहारू व सिवानी में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए दो मार्च को हुए चुनावों में जनता ने किस के सर ताज सजाया है, इसका फैसला बुधवार को होगा। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

तीनों नगर पालिकाओं में स्थित मतगणना केंद्रों को थ्री लेयर सुरक्षा में तबदील कर दिया है। वहीं केंद्रों पर मोबाइल लेकर जाने पर भी पाबंदी रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती कर दी है। मतगणना केंद्र के बाहर निषेधाज्ञा लागू की गई है।
बता दें कि नगर पालिका बवानीखेड़ा में अध्यक्ष पद के लिए 11 व पार्षद पद के लिए 56 उम्मीदवार मैदान में है। जबकि लोहारू में अध्यक्ष पद के 17 उम्मीदवार और 13 वार्डों में पार्षद पदों के लिए 38 उम्मीदवारों का फैसला होना है। वहीं सिवानी नपा में अध्यक्ष पद के आठ और पार्षद पद के 49 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला भी मतगणना के बाद हो जाएगा। सुबह आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो जाएगी और दोपहर साढ़े 11 बजे तक हार और जीत को लेकर स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा के राजकीय महिला महाविद्यालय में सुबह आठ बजे होगी मतगणना
बवानीखेड़ा। नगर पालिका बवानीखेड़ा में दो मार्च को हुए पार्षद व नपा प्रधान के लिए मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे से राजकीय महिला महाविद्यालय में होगी। जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं पुलिस की टीम कस्बे में अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। बता दें कि कस्बे के 16 वार्डों में 16 बूथ बनाए गए थे। जिसमें लगभग 16864 मतदाताओं में से 8920 पुरुष मतदाता व 7944 महिला मतदाता थी। वहीं चुनाव में 13595 ने अपने मत का प्रयोग किया था। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशी भाग्य को आजमा रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से तरुण राठौर, पंकज मेहता व भाजपा पार्टी प्रत्याशी सुंदर अत्री शामिल है। लोगों की मानें तो इन तीनों में कांटे की टक्कर बताई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि कानून किसी को अपने हाथ में नहीं लेने देंगे। क्षेत्र में शांति अमन चैन बनाए रखना उनका प्रथम प्रयास है। क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को नहीं होने देंगे। इसके लिए उन्होंने पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं। कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय में पुलिस का पुख्ता प्रबंध है तथा किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी दी जाएगी। कस्बे में शांति पूर्वक ढंग से मतगणना करवाने में उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि कस्बे में भाईचारा और शांति बनाए रखें।
दो राउंड में होगी मतगणना
बवानीखेड़ा, लोहारू और सिवानी नपा चुनाव में दो राउंड में गतगणना कराई जाएगी। पहले राउंड में आधे वार्डों को शामिल किया गया है जबकि दूसरे राउंड में बचे हुए आधे वार्ड शामिल किए जाएंगे। इसी तरह अध्यक्ष पद की मतगणना के भी दो राउंड होंगे। मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान व मोबाइल फोन पर पाबंदी रहेगी। मतगणना केंद्र के अंदर केवल अधिकृत अधिकारी ही जा सकेंगे।
नगर पालिका चुनाव : आज होगी वोटों की गिनती, उम्मीदवारों की धड़कने तेज
लोहारू। बुधवार को होने वाली लोहारू नगर पालिका के अध्यक्ष और 13 वार्डों के पार्षद पद के चुनावों की गिनती को लेकर जहां सभी उम्मीदवारों की धड़कने तेज दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के लोगों में भी मतगणना को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
कस्बे के रानी झांसी लक्ष्मीबाई राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज में होने वाले इस मतगणना के लिए प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। 2-2 चरण में होने वाली इस मतगणना के तहत 7 टेबल लगाई जाएंगी।
बता दें कि दो मार्च को लोहारू नगर पालिका के 13 वार्डों और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे और 11075 में से 8782 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। मतदान के बाद से ही शहर में अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी और उम्मीदवार अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे थे। लोगों के अनुसार इस बार शहर के मतदाता नए उम्मीदवारों पर विश्वास जता सकते हैं।
अध्यक्ष पद को लेकर पहली बार चुनाव मैदान में ताल ठोकने वाले सुभाष ढाणी और पवन कुमार नायक को कम नही आंका जा रहा। यहीं नही पूर्व में नगरपालिका की चेयरपर्सन रही शांति देवी के पुत्र राम भगत सोलंकी, पूर्व पार्षद प्रदीप तायल, पूर्व प्रधान देवी सिंह सोनी को भी उनके समर्थक मजबूत मान रहे हैं। इसके अलावा पहली बार चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे राजकुमार महेंद्रगढ़िया और सुभाष सैनी सब्जी मंडी भी चुनावी समीकरण बदलने का दम रखते हैं।
चुनावों के परिणामों को लेकर उम्मीदवारों के साथ शहर के लोगों की भी धड़कने बढ़ती दिखाई दे रही हैं। लेकिन मतदाताओं ने किस उम्मीदवार पर भरोसा जताया और किसे नगरपालिका चेयरमैन की कुर्सी पर बैठाया है इसका जवाब तो बुधवार को सुबह मतगणना के बाद ही मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें