फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नीचे उतरते समय अचानक चालक ने चलाई बस, गिरने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 04 Sep 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बापोड़ा में दिनोद बस स्टैंड के पास बुजुर्ग के नीचे उतरते समय अचानक चालक ने बस चला दी। इस कारण नीचे गिरने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय बुजुर्ग ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वहीं बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव रोहनात निवासी संदीप ने सदर पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पिंजौर में कपड़े की दुकान है। उसने बताया कि उसके दादा गांव रोहनात निवासी दादा सुरता राम रविवार सुबह रोहनात से दिनोद के लिए चले थे। बापोड़ा में दिनोद बस स्टैंड पर उतरना था। उसके दादा सुरता राम ने चालक जितेंद्र को बस रोकने के लिए कहा। इसी बस में गांव बीरण निवासी नवीन भी बैठा था, जो ये सब देख रहा था। उसने बताया कि जब उसके दादा बस से नीचे उतरने लगे तो चालक ने अचानक ही बस चला दी। जिस वजह से उसके दादा सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। नवीन ने उसके दादा को नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में लगी गंभीर चोट को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बुजुर्ग को परिजन रोहतक पीजीआई ले जाने लगे तो रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पौते के बयान दर्ज कर इस संबंध में बस चालक जितेंद्र गांव सागवान निवासी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें