फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आखिर कब खुलेगा ये कक्ष... नागरिक अस्पताल में नहीं चर्म रोग विशेषज्ञ

Thu, 26 Dec 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ​बंद पड़ा त्वचा चिकित्सक कक्ष।
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में चर्म रोग विशेषज्ञ का कमरा करीब तीन साल से बंद पड़ा है। मरीज कक्ष को बंद देखकर लौट जाते हैं। सरकारी अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं होने की वजह से मरीज भी बाहर महंगा इलाज कराने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में त्वचा में खुश्की भी बढ़ रही है। वहीं खुजली और एलर्जी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में नागरिक अस्पताल की ओपीडी में चर्म रोग विशेषज्ञ की कमी के चलते मरीजों में भी असमंजस बना रहता है। वे किसी दूसरे चिकित्सक के पास चेकअप के लिए जाते हैं तो भी उन्हें उपचार नहीं मिल पाता।
अस्पताल प्रशासन भी चर्म रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए मुख्यालय से पत्राचार तक ही सिमटकर रह गया है। ओपीडी में चर्म रोग विशेषज्ञ के बंद कमरे पर स्थायी तौर पर ही ये सूचना चस्पा दी गई है कि यहां चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं है। भिवानी में जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सुविधा का दावा हो रहा है, लेकिन फिलहाल नागरिक अस्पताल की ओपीडी में ही मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं है। इस संबंध में मुख्यालय से चिकित्सक की डिमांड भेजी हुई है। इसके अलावा भी अन्य चिकित्सकों के खाली पड़े पदों पर नियुक्ति के संबंध में समय-समय पर मुख्यालय को अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें