फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बस स्टैंड के सूख चुके पार्क को कर्मचारी ने सींचा तो फूट पड़ी हरियाली

Tue, 10 Oct 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बस स्टैंड में पानी के अभाव से पार्कों की हरियाली चौपट हो चुकी थी और रखरखाव के अभाव में पौधे भी दम तोड़ गए। लेकिन रोडवेज के कर्मचारी ने फिर से इन पार्कों को हराभरा करने की ठानी और दो माह की मेहनत के बाद पार्कों में फिर से हरियाली का फुटाव होने लगा।
विज्ञापन

दरअसल, बस स्टैंड ड्यूटी इंचार्ज निरीक्षक इंद्र सिंह वर्मा ने बस स्टैंड के पार्क और ग्रीन बेल्ट में कुछ साल पहले पौधे लगाए थे। लेकिन उनका यहां से तबादला हो गया फिर किसी ने यहां इन पौधों की तरफ ध्यान नहीं दिया। अब इंद्र सिंह वर्मा ने स्टैंड ड्यूटी का चार्ज संभालने के बाद फिर से यहां के सूख चूके पौधों की सुध ली। इंद्र सिंह रोजाना ही ड्यूटी पर एक घंटा पहले आते हैं और इन पौधों में पहले पानी देते हैं और इनकी देखभाल के लिए इनकी खरपतवार हटाते हैं।

बस स्टैंड के मुख्य गेट के समीप ही सुंदरता के लिए पार्क बनाया हुआ है। यहां पर पेड़ लगे हैं। लेकिन घास सूख चुकी है। इस घास को फिर से हरा भरा बनाने की कवायद इंद्र सिंह ने शुरू की है। पार्क के अंदर फूलदार और औषधीय पौधे भी लगे हैं। जिन्हें अब फिर से हरा भरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इंद्र सिंह का कहना है कि पार्क में घास नहीं होने से कोई भी यात्री आराम करने यहां नहीं आता है। अब कुछ हिस्से में फिर से नई घास उग आई है। जिसके बाद यहां कुछ लोग तेज धूप में आराम करने आते हैं। कर्मचारी भी और बस चालक भी अपनी ड्यूटी के लंच टाइम में यहां बैठकर खाना खाते हैं। पार्क में पानी की व्यवस्था कराई गई है। जिससे ये सब संभव हुआ है।



बस स्टैंड के सुंदरीकरण और पार्कों की देखभाल के लिए कर्मचारियों द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है। प्रत्येक कर्मचारी का अपने कार्य स्थल की सुंदरता और सरकारी संपत्ति के रखरखाव में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन


-डॉ नेत्रपाल खत्री, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें