फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेत में जबरन बिजाई से रोका तो कील से किया हमला

Wed, 04 Jun 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। थाना बहल क्षेत्र के गांव खावा में 30 मई को खेत में जबरन बिजाई से रोकने पर हुए झगड़े में एक व्यक्ति पर लोहे की कील से उसके गुप्तांगों पर हमला करके घायल कर दिया गया। बहल थाना पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




पुलिस को दिए बयान में खावा गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी 5.5 एकड़ जमीन को सत्यवीर निवासी खावा को बंटाई पर दे रखा है। 30 मई को रामफल ने फोन कर कहा कि वो उक्त जमीन पर बिजाई करेंगे। जब पीड़ित और उसके पिता मौके पर पहुंचे तो देखा कि उधम उर्फ मंजीत ट्रैक्टर से खेत में काम कर रहा था और रामफल, सुखबीर पुत्र हजारी वहीं खड़े थे। पीड़ित ने जब ट्रैक्टर रुकवाने की कोशिश की तो उधम उर्फ मंजीत ने लोहे की कील से उसके गुप्तांगों पर हमला कर दिया। रामफल ने जूते से उसे मारा।
तीनों ने पीड़ित और उनके पिता के साथ मारपीट की व ट्रैक्टर से जान से मारने की धमकी दी। घायलों को पहले सिवानी, फिर भिवानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहल पुलिस ने नामजद उधम उर्फ मंजीत, रामफल व सुखबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें