फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीजेएम पवन कुमार ने किया सेफ हाउस का निरीक्षण

Wed, 04 Jun 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन डीआर चालिया के निर्देशानुसार सीजेएम कम प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित सेफ हाउस का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सेफ हाउस में रह रहे युगल जोड़ों की स्थिति और उनके लिए उपलब्ध सेवाओं का मूल्यांकन करना था। प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार ने निरीक्षण के दौरान सेफ हाउस की साफ-सफाई, रहन-सहन, पीने के पानी की व्यवस्था और भोजनालय की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि सेफ हाउस में बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सेफ हाउस में रह रहे युगल जोड़ों को प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली कानूनी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्राधिकरण के माध्यम से जोड़ों को कानूनी सलाह, सुरक्षा, और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि सभी आने वालों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए और उन्हें पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें