फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को परेशानी: हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट सही, ऑनलाइन मार्कशीट निकालते समय भाषा बदली

Thu, 25 May 2023 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

बोर्ड अधिकारियों ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि वेबसाइट से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। वहीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का डाटा भी पूरी तरह से सुरक्षित है। दरअसल, बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद विद्यार्थियों ने बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड की थी।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट हैक होने की आशंका के बाद बोर्ड के तकनीकी अधिकारियों ने मामले की जांच की। जांच के बाद पाया कि जिन विद्यार्थियों ने वेबसाइट से ऑनलाइन मार्कशीट निकाली थी, उनमें कुछ मार्कशीट में भाषा बदलने की वजह से इस तरह की दिक्कतें आई हैं। ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के दौरान गूगल ने भाषा को ट्रांसलेट कर दिया। इसकी वजह से अंग्रेजी में दर्शाये गए विषयों की भाषा हिंदी में ट्रांसलेट होने से शब्द अटपटे हो गए।

विज्ञापन


विद्यार्थी चक्कर में पड़े
बोर्ड अधिकारियों ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि वेबसाइट से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। वहीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का डाटा भी पूरी तरह से सुरक्षित है। दरअसल, बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद विद्यार्थियों ने बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड की थी। कई विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और अनुक्रमांक तो सही मिले, लेकिन विषय तालिका की भाषा में अटपटे नाम दर्शाये गए थे। यह देखकर विद्यार्थी भी चक्कर में पड़ गए। इसकी शिकायतें बोर्ड को दी गईं।

विद्यार्थियों की परीक्षा का डाटा दुरुस्त और सुरक्षित
बोर्ड ने इस मामले में जांच की तो पाया कि ऑनलाइन डाउनलोड के दौरान गूगल पर भाषा ट्रांसलेट का ऑप्शन आता है। इसके जरिये विद्यार्थी डाउनलोड करने वाली चीज को अपनी भाषा में भी डाउनलोड कर सकते हैं, इसी ऑप्शन की वजह से डाउनलोड किए गए मार्कशीट में इस तरह की दिक्कतें बनी हैं, जबकि बोर्ड के पास उन सभी विद्यार्थियों की परीक्षा का डाटा भी दुरुस्त और सुरक्षित है।
विज्ञापन


मार्कशीट में गूगल ट्रांसलेट का ऑप्शन इस्तेमाल हुआ
हमने बोर्ड के तकनीकी अधिकारियों से मामले की जांच कराई है। बोर्ड की वेबसाइट पूरी तरह से सुरक्षित है। जिन बच्चों ने ऑनलाइन डाउनलोड करते समय मार्कशीट में गूगल ट्रांसलेट का ऑप्शन इस्तेमाल किया है, उसकी वजह से भाषा बदल गई है। सभी विद्यार्थियों की परीक्षाओं का डाटा दुरुस्त और सुरक्षित बोर्ड के पास है। -डॉ. वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें