फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तीन दिन की धुंध के बाद मौसम में सुधार, ठिठुरन बरकरार

Thu, 28 Dec 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव कैरू के खेतों में छाई धुंध। संवाद
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

येलो अलर्ट के बाद लगातार तीन दिन तक घनी धुंध छाने के बाद वीरवार को मौसम थोड़ा साफ हुआ, लेकिन ठिठुरन फिर भी बनी रही। वीरवार दोपहर को ही धूप निकली। वहीं दिनभर ठिठुरन रहने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। वहीं वीरवार को भी ट्रेनों और रोडवेज बसों के आवागमन पर मौसम का आंशिक असर देखा गया। हालांकि बुधवार देर शाम को ही धुंध छा गई थी।
विज्ञापन

भिवानी रेलवे जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनें वीरवार को भी अपने निर्धारित समय से करीब एक से डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह रोडवेज की लंबी दूरी की बसें भी अपने निर्धारित समय से करीब ढाई से तीन घंटे लेट हुईं। वहीं शहर के बाजारों पर भी ठंड का असर बना रहा। जब दोपहर को धूप खिली तो लोग घरों से बाहर निकले। सरकारी दफ्तरों में भी लोग कम ही पहुुंचे। वहीं धुंध से फसलों में फायदा हो रहा है। किसानों का कहना है कि पहले से ही नहरी पानी की कमी है, ऐसे में धुंध से फसलों में नमी बनी है। वहीं गेहूं की फसल में अब धुंध और पाला दोनों पड़ने से बढ़वार होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें