फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम किसी भी प्राइवेट स्कूल को बंद नहीं होने देंगे : कुलभूषण

Mon, 01 Apr 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्थानीय दुर्गा देवी हाई स्कूल में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संघ संचालकों ने बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि तौर पर पहुंचे राष्ट्रीय निशा (नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस) अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि हम किसी भी प्राइवेट स्कूल को बंद नहीं होने देंगे। क्योंकि शिक्षा देना ही हमारा मौलिक अधिकार है। सभी प्राइवेट स्कूलों के संचालकों ने बैठक में सरकार द्वारा स्कूलों को बंद करने के फैसले की कड़ी शब्दों में निंदा प्रकट की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उक्त फैसले से तीन लाख बच्चे प्रभावित होंगे और हजारों युवक बेरोजगार हो जाएंगे। इसी के साथ ऑल हरियाणा प्राइवेट स्कूल संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान घनश्याम शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ऐसे फरमान सुनाकर अपने 2014 के घोषणापत्र का उल्लंघन करके अपने वादे से मुकर रही है। आज प्राइवेट स्कूल संचालकों को परेशानी में डाल रही है। यदि सरकार चाहे तो स्कूलों के नियमों में छूट देकर इन स्कूलों के लिए समाधान कर सकती है, जिसमें पट्टानामा के अतिरिक्त किराया नामा भी मान्य कर सकती है। इसमें सरपंच व नगर पालिका के एमसी द्वारा भी सबूत के तौर पर भी माना जाए।
उन्होंने कहा कि शहर और गांव के अंदर काफी जमीनों की रजिस्ट्री कई कारणों से नहीं हो पाती तो किराया नामे के आधार पर भी जमीन के मालिक होते हैं। बाकी यह समाधान हो जाता है तो हजारों स्कूलों को भी मान्यता देने में कोई कठिनाई नहीं होगी। इस मौके पर रामफल खरकिया, आनंद लखेरा, मंजीत गौरिया, सतीश, राम प्रसाद कौशिक, कैलाश कौशिक, दलबीर, शिलू मास्टर, राज कुमार, मनोज सैनी, प्रदीप सैनी, रोहित, मोहित सहित अन्य प्राइवेट स्कूल संघ संचालक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें