फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जलभराव से बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की लारवा जांच

विज्ञापन
शहर के महम गेट पर सड़क किनारे जलभराव। 
विज्ञापन
भिवानी। बारिश के बाद जिले में जगह-जगह जलभराव होने से डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लारवा जांच अभियान तेज कर दिया है। जिले में अभी तक डेंगू व मलेरिया का कोई मरीज नहीं मिला है लेकिन एहतियात के तौर पर विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चला रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर रखी हैं। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीमों का भी गठन किया गया है। पिछले वर्षों में मलेरिया प्रभावित रहे गांवों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। ऐसे क्षेत्रों में मच्छरों की संख्या बढ़ने और मच्छर जनित बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की अपील कर रहा है।

डेंगू व मलेरिया के लक्षण
ठंड के साथ तेज बुखार आना
सिर दर्द व बदन दर्द
खून की कमी होना
भूख नहीं लगना
कमजोरी महसूस होना

ऐसे करें बचाव
अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दें।
-अगर पानी लंबे समय तक जमा रहता है तो उसमें दवाई का छिड़काव करें।
-पानी की टंकी को ढक कर रखें, उन्हें नियमित साफ करें।
-रात को सोते समय ऐसे कपड़ों का इस्तेमाल करें जिससे पूरा शरीर ढक जाए।
-अगर शरीर में किसी प्रकार के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें।
-घरों में मच्छरों से बचाव का प्रबंध करें।
-अपने आसपास सफाई रखें।


बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में अपने घरों के नजदीक पानी एकत्रित न होने दें। घर की छतों से भी अतिरिक्त कचरा हटा दें। मच्छरों से बचाव का प्रबंध करें। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें