फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जलभराव ने रोकी पढ़ाई, स्कूल की पगडंडी में तैरते बच्चों के सपने

Tue, 23 Sep 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव सुमड़ाखेड़ा के राजकीय विद्यालय में जमा बरसाती पानी।
विज्ञापन
भिवानीखेड़ा। खंड के अंतर्गत आने वाले गांव सुमड़ा खेड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में दो-दो फीट पानी जमा है। जलभराव के कारण विद्यालय की पगडंडी भी नजर नहीं आती। इस कारण दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को गांव के ही एक निजी व्यक्ति के मकान में कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। इस निजी भवन में विद्युत, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में जलभराव के कारण गलियां, पार्क, खेल मैदान और विद्यालय प्रभावित हुए हैं। दोनों विद्यालयों में लंबे समय तक जलभराव होने के कारण कक्षाएं बंद रहीं। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार अब निजी भवन में कक्षाएं लगाई जा रही हैं ताकि पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रहे।

लंबे समय तक बंद रहने के कारण निजी भवन में लगवाई कक्षाएं
दोनों विद्यालयों के प्रांगण में बरसाती और चोए का पानी जमा होने से विद्यालय लंबे समय तक बंद रहे। विभाग के आदेश मिलने के बाद ही गांव के किसी निजी भवन में कक्षाएं लगाने की व्यवस्था की गई। हालांकि भवन में बिजली, पानी, शौचालय और पंखे जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे सभी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्राथमिक पाठशाला का भवन हो चुका है कंडम घोषित
प्राथमिक पाठशाला भवन को विभाग ने कंडम घोषित किया है। इसके कंडम कमरे किसी भी समय गिर सकते हैं। स्टाफ ने सुरक्षा के लिए रस्सी बांधकर भवन और बरामदों में प्रवेश रोका है। वहीं माध्यमिक विद्यालय की दीवारों में भी पानी जमा होने से दरारें और नमी बढ़ गई है। वर्षाें पुराने लगे वृक्ष धराशाही होकर गिर गए कक्षाओं में विद्यार्थी न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।


विद्यालय में पानी जमा होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में पानी जमा होने की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजी जा चुकी है।
-अंजू, मुखिया, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सुमड़ाखेड़ा


उच्चाधिकारियों को स्कूलों में पानी भरने की जानकारी दे दी गई है ताकि स्थायी समाधान किया जा सके। विद्यालय प्रशासन और पंचायत के सहयोग से पानी निकासी के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही दोनों विद्यालयों से पानी निकाल दिया जाएगा। - आनंद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, बवानीखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें