फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पर चल रहा निर्माण कार्य, आज से नौ दिनों तक एक दिन छोड़ होगी पानी की सप्लाई

विज्ञापन
महम रोड स्थित जलघर । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
नहर के जीर्णोद्धार के चलते इस बार नहर में पानी की सप्लाई में देरी हो सकती है। नहर में सप्लाई 27 फरवरी तक आने की उम्मीद है और जनस्वास्थ्य विभाग के पास पानी महज चार दिन का ही शेष है। ऐसे में राशनिंग शुरू हो गई है। अब जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि एक दिन छोड़कर एक दिन शहर में पानी की सप्लाई की जाएगी ताकि इस पानी को आठ से नौ दिन तक चलाया जा सके। 19 फरवरी से सप्लाई का यह नया शेड्यूल शुरू होगा। इसके अलावा ट्यूबवेल भी शुरू दिए गए हैं।
विज्ञापन

नहर में पहले 24 फरवरी को पानी आना था मगर सुंदर ब्रांच के जीर्णोद्धार व अन्य कार्र्योें के इसमें देरी हो सकती है। पानी की कमी को देखते हुए मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें राशनिंग करने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई की जाएगी। निर्णय के तहत अब आगे नहर में पानी आने तक 19, 21, 23 और 25 फरवरी को पानी की सप्लाई की जाएगी जबकि 20, 22, 24 जनवरी को पानी की सप्लाई नहीं होगी। इसके अलावा एक क्षेत्र में एक ही समय सप्लाई की जाएगी यानी जहां सुबह-शाम सप्लाई होती थी, वहां एक ही समय सप्लाई होगी।
पानी व्यर्थ नहीं बहाने की अपील : पानी का संकट बना तो जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों से पानी व्यर्थ नहीं बहाने की अपील कर रहे है और लोगों से आह्वान कर रहे है कि जरूरी कार्यों में ही पानी का प्रयोग करें। पानी की बर्बादी बिल्कुल न करें। मगर दूसरी ओर शहर में दर्जनों ऐसे स्थान है जहां लीकेज के कारण हर रोज लाखों लीटर पानी सडक़ों पर व्यर्थ बहता है।
विज्ञापन

यह रहेगा पानी सप्लाई का शेड्यूल
सुबह की सप्लाई
समय क्षेत्र सप्लाई का समय
04:00 से 5:30 बजे तक लोहड़ बाजार डेढ़ घंटा
05:30 से 7:00 बजे तक हालु बाजार डेढ़ घंटा
07:00 से 8:30 बजे तक पुरानी जेल डेढ़ घंटा
08:30 से 10:00 बजे तक राजीव कॉलोनी डेढ़ घंटा
10:30 से 11:00 बजे तक पुरानी टंकी, घंटाघर डीएचएसआर 30 मिनट
शाम की सप्लाई
समय क्षेत्र सप्लाई का समय
04:00 से 5:30 बजे तक कृष्णा कॉलोनी डेढ़ घंटा
05:30 से 7:00 बजे तक पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी डेढ़ घंटा
07:00 से 8:00 बजे तक नई जेल एक घंटा
08:00 से 8:30 बजे तक घंटाघर टैंकी, पुराना वाटर वर्क्स 30 मिनट
नहर के पास दूसरे जिले में पुल निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण नहर में पानी देरी हो सकती है। प्राथमिकता के तौर पर राशनिंग करने का निर्णय लिया गया है। कल 19 फरवरी से एक दिन छोड़कर एक दिन पेयजल सप्लाई की जाएगी। पानी का ज्यादा संकट न हो इसके लिए ट्यूबवेल भी चलाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे पानी को व्यर्थ न बहाएं और जरूरी कार्यों में ही प्रयोग करें। गाड़ी या वाहन धोने, पशुओं को नहलाने, निर्माणाधीन भवन निर्माणों की तराई, घरों के बाहर छिड़काव आदि में पानी को बर्बाद न करें।
विज्ञापन

- जयभगवान चोपड़ा, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें