फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर ठप होने से गलियों में जमा गंदा पानी, लोगों ने जताया रोष

विज्ञापन
ठप सीवरेज व्यवस्था को लेकर नारेबाजी करती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सीवरेज व्यवस्था ठप, गलियों में जमा गंदा पानी, दुर्गंध। यह हाल है हनुमान गेट क्षेत्र का। इस समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही जिला प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे रोड जाम कर देंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी रीतिक, संजय, त्रिलोक, अजय, काले, बबीता, ऊषा, उर्मिला, लक्ष्मी, पूजा ने बताया कि पिछले सात-आठ माह से क्षेत्र की सीवर व्यवस्था पूरी तरह ठप है। सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे है और गंदा पानी गलियों में जमा हो रहा है। इस कारण निकलना भी दूभर हो गया है। बच्चों के लिए ज्यादा समस्या है। अक्सर स्कूल जाने के समय बच्चे गंदे पानी से बचकर निकलने का प्रयास करते है, बावजूद इसके अनेक बार गिर चुके है। सीवर बैक मार रहे हैं, जिस कारण गंदा पानी घरों में भी आ रहा है। इस कारण अब तो घर में रहना भी मुश्किल हो गया हैँ। सीवरेज ठप होने के कारण सप्लाई में भी सीवर का ही गंदा पानी आता है। इस बारे में अधिकारियों, वार्ड पार्षद को भी सूचित किया मगर समस्या का कोई समाधान अभी तक नहीं हुआ है। क्षेत्र वासियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे मुख्य मार्ग को जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें