फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नियमित होगी शहर में पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पिछले एक पखवाड़े से पानी की राशनिंग झेल रहे शहरवासियों को अब बुधवार से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति मिलेगी। अब तक एक दिन छोड़ एक दिन पानी की सप्लाई दी जा रही थी। इसकी वजह टैंकों के सूखने और नहरों में पानी नहीं आना था। मंगलवार को नहरों में पानी आया तो जनस्वास्थ्य विभाग ने भी पानी की राशनिंग खत्म करने का निर्णय लिया। शुरुआत में डिमांड के अनुरूप नहरों में कम पानी पहुंचा, लेकिन सिंचाई अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नहरों में पानी का स्तर बढ़ेगा और प्राथमिकता के आधार पर सभी जलघर टैंकों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

जून की भीषण गर्मी में जलसंकट से घिरे शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई थी। कई कॉलोनियों में तो पानी की आपूर्ति ही नहीं हो रही थी, जिसकी वजह से लोग खरीदकर पानी पीने पर मजबूर थे। मंगलवार को सुंदर, जूई व मिताथल नहर में पानी पहुंच गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जूई में 900, सुंदर में 950 व मिताथल नहर में 380 क्यूसेक पानी की डिमांड की थी। डिमांड के अनुरूप पहले दिन नहरों में आधा पानी ही पहुंचा, लेकिन अधिकारियों ने धीरे धीरे नहरों में पानी का स्तर बढने की उम्मीद जताई। नहरों में पानी आने के साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग ने भी बुधवार से शहर के सभी जोन में रोजाना पेयजल आपूर्ति देने की तैयारी कर ली। रोजाना ही शहरी दायरे के सभी जोनों में पहले की तरह नियमित रूप से पानी की आपूर्ति होगी।
वर्जन:::
नहरों में पानी आठ दिन तक चलेगा। हमारी प्राथमिकता सभी जलघरों को भरने की रहेगी। इस बार पानी की स्थिति ठीक है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी जलघरों के टैंकों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- नवीन देशवाल, कार्यकारी अभियंता, यमुना जल सेवाएं परिमंडल, भिवानी।
वर्जन:::
बुधवार से शहरी दायरे के सभी जोन में पानी की नियमित आपूर्ति दी जाएगी। जलघरों में पानी कम होने की वजह से राशनिंग लागू की थी। अब नहरों में पानी आ गया है, जिसके बाद पहले की भांति पूरे शहर को रोजाना ही पेयजल आपूर्ति में पर्याप्त पानी मिलेगा।
विज्ञापन

- बलविंद्र सिंह नैन, कार्यकारी अभियंता, शहरी पेयजल शाखा, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें