फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन के लिए खोदे गड्ढे, भूला विभाग

Sat, 23 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सुर्खियों में ही रहता है। एक महीने पहले विभाग ने राजकीय कन्या उच्च विद्यालय वाली सड़क पर नई लाइन बिछाने का काम किया था लेकिन विभाग ने एक महीने बाद भी खुले पड़े गड्ढों को भरवाने का काम नहीं किया है। इससे सड़क संकुचित होने के साथ ही हादसे घटित होने का भी अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन


राजकीय कन्या उच्च विद्यालय वाली सड़क पर बिजली कार्यालय के समीप गली के मोड़ पर सड़क के किनारे लाइन डालने के बाद भी तीन-चार गहरे गड्डे बने हुए है। इसमें पेयजल आपूर्ति का पानी जमा होने के कारण पेयजल आपूर्ति में भी गंदा पानी पहुंच रहा है। इसके साथ ही विभाग ने इन गड्डों को भरने की भी जहमत नहीं उठाई है। इस मार्ग से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में पढने वाली छात्राएं और अन्य स्कूलों में पढ़ने विद्यार्थी भी गुजरते है। ऐसे में दूसरा वाहन आने की स्थिति में साईड में होने की भी जगह नहीं बचती है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जून महीने में पेयजल आपूर्ति के लिए 4 इंची नई लाइन को डालने के साथ ही नई छह इंची पाइप लाइन को पुरानी छह इंची पाइप लाइन के साथ जोड़ा था। एक महीने से ये गड्ढे खुले ही पड़े हैं। दिन के समय तो ग्रामीण निकल जाते है लेकिन रात्रि के समय स्थिति विकट हो जाती है। गड्ढे में गिरने से कई बाइक चालक तो चोटिल भी हो चुके है। ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से इन गड् को बंद करवाने की मांग की है। जिससे कि समस्या का समाधान किया जा सकें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें