फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार देर शाम तक नहरों में पहुंचेगा पानी, जलसंकट से मिलेगी निजात

विज्ञापन
सूखी पड़ी हांसी रोड स्थित जूई नहर । संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पिछले एक पखवाड़े से जलसंकट और पानी की राशनिंग से जूझ रहे शहर को जल्द राहत मिलेगी। सोमवार देर शाम तक नहरों में पानी पहुंचने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग ने जुई नहर में 900, सुंदर नहर में 950 और मिताथल में 380 क्यूसेक पानी की डिमांड भेजी है। सिंचाई अधिकारियों ने मोहला हेड पर भी 2230 क्यूसेक पानी की डिमांड की है। यमुना का जल स्तर काफी ठीक होने की वजह से सिंचाई अधिकारियों को डिमांड के अनुरूप पानी मिलने की उम्मीद है। अगर पर्याप्त नहरी पानी मिला तो पूरे शहर को जलसंकट से राहत मिलेगी वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सूख चुके वाटर टैंक भी लबालब होंगे। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टैंकों में पर्याप्त पानी मिला तो पेयजल आपूर्ति भी पूरे शहर में नियमित हो जाएगी। पिछले 10 दिनों से पूरे शहर के अंदर एक दिन छोड़ एक दिन पानी की आपूर्ति दी जा रही है। जिससे कई इलाकों में भारी जलसंकट बना है।
विज्ञापन

जून माह की गर्मी और सूख चुके वाटर टैंकों में पानी की आस कई दिनों से की जा रही थी। नहरी पानी के शेड्यूल के अनुसार सात जून को पानी आने की उम्मीद हैं। पानी नहरों में आठ दिन तक चलेगा। मोहला हेड पर रविवार शाम तक पानी पहुंचेगा। सोमवार देर शाम तक जिले की सुंदर, जुई और मिताथल नहरों में भी पानी पहुंचने की उम्मीद है। मोहला हेड पर 2230 क्यूसेक पानी की डिमांड भेजी है। इस बार गर्मी में पानी की अत्यधिक खपत बनी है तो कृषि के लिए भी पानी की जरूरत महसूस हो रही है। पूरे शहर में एक दिन छोड़ एक दिन पानी की सप्लाई की जा रही है। टैंकों में बचे पानी को राशनिंग के सहारे ही चलाया जा रहा है।
वर्जन:::
सोमवार रात आठ बजे तक सुंदर ग्रुप की जुई, मिताथल व सुंदर नहर में पानी पहुंच जाएगा। इस बार बारिश होने की वजह से डिमांड के अनुरूप नहरों में पानी मिलेगा। जिले के शहरी और ग्रामीण सभी जलघर के टैंकों को पर्याप्त पानी मिलेगा। रविवार रात 12 बजे मुणक हेड से पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

- नवीन देशवाल, कार्यकारी अभियंता यमुना जल सेवाएं परिमंडल भिवानी।
वर्जन:::
शहर में एक दिन छोड़ एक दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। जलघरों में पानी नहीं है। सात जून की रात तक पानी मिलता है तो प्राथमिकता के आधार पर टैँकों को भरकर शहरी दायरे की पेयजल आपूर्ति को नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन

- बलविंदर नैन, कार्यकारी अभियंता शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें