फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से सीवर जाम, बस स्टैंड पर भरा गंदा पानी

विज्ञापन
30 बस स्टैंड के मैन गेट पर भरा सीवर का गंदा पानी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
रोडवेज बसों में आपकी यात्रा सुगम हो अक्सर यह संदेश बस स्टैंड पर आने के बाद यात्रियों को देखने को मिलते हैं, मगर इन दिनों बस स्टैंड के मुख्य गेट पर दूषित पानी से उनका स्वागत किया जा रहा है। यात्री भी गंदे पानी से गुजरते हैं और इसी रास्ते से रोडवेज बसों का आवागमन भी हो रहा है। पिछले 15 दिनों से बस स्टैंड की सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। इतना ही नहीं बस स्टैंड के सामने से गुजरने वाली स्ट्रोम वाटर की लाइन भी बैक मार रही हैं। जिस वजह से दो से ढाई फूट पानी बस स्टैंड मुख्य गेट के बाहर ही जमा हो गया है। हालांकि पिछले तीन दिनों से बस स्टैंड मुख्य गेट पर जमा दूषित पानी की समस्या के संबंध में रोडवेज प्रशासन के अधिकारियों ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया हैं, मगर फिर भी पब्लिक हेल्थ विभाग इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। रोडवेज यात्रियों के साथ साथ कर्मचारी भी मुख्य गेट पर जमा दूषित पानी से खासे परेशान हैं वहीं आसपास रेहड़ी लगाने वाले लोग भी दूषित पानी से आ रही बदबू से बीमारियों के संक्रमण से घिर गए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि सीवरेज ठप होने से बस स्टैंड के सार्वजनिक शौचालय भी बदहाल हो गए हैं और इनमें भी लाइन बैक मारने से दूषित पानी शौचालयों के अंदर खड़ा होने लगा है। बस स्टैंड पर इस समस्या से खासकर महिला यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को भी दिनभर बस स्टैंड के मुख्य गेट पर दूषित पानी भरा रहा। जिसकी निकासी के भी यहां कोई प्रबंध नहीं किए गए थे।
विज्ञापन

बस स्टैंड की सीवरेज व्यवस्था करीबन 15 दिनों से ठप पड़ी हैं, इस बारे में रोडवेज डिपो महाप्रबंधक को अवगत कराया जा चुका है। रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय से भी पत्र व्यवहार के जरिये जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को ईमेल भेजी जा चुकी है। जबकि बस स्टैंड के मुख्य गेट पर दूषित पानी स्टोन वाटर लाइन बैक मारने की वजह से खड़ा हो गया है। इसकी निकासी को लेकर भी अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

-इंद्र सिंह वर्मा, इंचार्ज स्टैंड ड्यूटी बस स्टैंड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें