फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित पंघाल को उम्मीद ओलंपिक में जीतेंगे गोल्ड

विज्ञापन
बातचीत करते भिवानी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अमित पंघाल। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
हाल ही में 52 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व के नंबर वन बॉक्सर बने अमित पंघाल का मानना है कि इस बार देश में बॉक्सिंग पीक पर है और ओलंपिक में मेडल आएंगे। बॉक्सिंग ही नहीं कुश्ती में भी हमारे खिलाड़ी मेडल जीतेंगे। अमित पंघाल सोमवार रात भिवानी में एक शादी समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन

बता दें कि अब तक दो ही मुक्केबाजों के नाम नंबर वन का खिताब है। 2009 में मिनी क्यूबा भिवानी के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेन्द्र सिंह विश्व के नंबर वन बॉक्सर बने थे। अब हाल ही में रोहतक के 24 वर्षीय अमित पंघाल 52 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व के नंबर वन बॉक्सर बने हैं। अमित पंघाल 2017 से बेहतरीन फार्म में हैं। अमित ने 2018 में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अमित ने बताया कि विश्व का नंबर वन बॉक्सर बनने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा है। अब इटली में ट्रेनिंग होगी, जिसमें अलग-अलग देशों के बॉक्सरों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद ओलंपिक के लिए क्वालिफाई होगा। अमित ने पूरा भरोसा जताया कि वो ओलंपिक क्वालिफाई करेगा। अमित ने अमेरिका की एक कंपनी द्वारा डाटा बेस सर्वे के दौरान भारत को दो गोल्ड मिलने के सवाल पर कहा कि इस समय भारत में बॉक्सिंग पीक पर है। ऐसे में हमारी कोशिश दो से भी ज्यादा गोल्ड बॉक्सिंग में और साथ ही देश को कई मेडल रेसलिंग में भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें