फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पानी के रिसाव से चौगान माता मंदिर की नींव कमजोर, गिरने का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हनुमान गेट क्षेत्र में लंबे समय से जारी पानी के रिसाव के कारण चौगान माता मंदिर की नींव कमजोर हो गई है और उसके गिरने का खतरा पैदा हो गया है। लगातार रिसाव से आसपास की मिट्टी धंसने लगी है और मंदिर की संरचना पर गंभीर असर पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

सैनी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश सैनी और वार्ड 25 के पार्षद विनोद प्रजापति के अनुसार पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण लगातार पानी जमीन में जा रहा है जिससे मंदिर के आसपास की मिट्टी कमजोर हो रही है। कई स्थानों पर दरारें भी दिखाई देने लगी हैं जिससे खतरा और बढ़ गया है।
यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर तुरंत समाधान की मांग की गई है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे गंभीरता से नहीं लिया गया है। बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द पानी के रिसाव को बंद कराया जाए और मंदिर की नींव को मजबूत करने के लिए तकनीकी स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
स्थानीय लोगों में भी इस स्थिति को लेकर रोष है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी आस्था और सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ गई हैं। लोगों ने मंदिर को सुरक्षित रखने और संभावित हादसे को रोकने के लिए तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें