फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हमला कर युवक से 17,280 रुपये और सोने की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। गांव खावा में शुक्रवार रात शराब ठेके पर हमला कर 10-12 युवकों ने दुकान मालिक कमल सिंह उर्फ भूप पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया तथा उससे 17,280 रुपये की नकदी और सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी दुकान में तोड़फोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खावा निवासी दिनेश ने बताया कि रात करीब 10:45 बजे उसका ताऊ का बेटा कमल सिंह उर्फ भूप शराब दुकान से दिनभर की बिक्री की नकदी लेने गया था। कैश लेने के बाद कमल दुकान में बैठा था कि तभी दो गाड़ियों में सवार होकर 10-12 युवक वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने कमल के साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब से 17,280 रुपये नकद तथा गले से सोने की चेन छीन ली। हमले के दौरान दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल कमल को पहले सीएचसी सिवानी पहुंचाया जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हिसार के निजी अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल कमल उपचाराधीन है। बहल थाना प्रभारी संजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें