फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती नालों पर बाजारों में किए स्थायी कब्जे, कैसे होगी निकासी

विज्ञापन
नया बाजार में दुकानदारों द्वारा किया बरसाती नाले पर अतिक्रमण। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शहर के अधिकांश हिस्से में बरसाती नालों की सफाई का काम अभी भी अधूरा है। बरसाती नालों पर दुकानों के आगे अवैध रूप से पक्के चबूतरे निर्माण किए हुए हैं, जिनकी वजह से बरसाती नालों की सफाई कर पाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। शहर के अंदर बरसाती नालों को दो विभागों के बीच बांटा हुआ है। इसमें पब्लिक हेल्थ विभाग और नगर परिषद में बरसाती नाले अलग अलग दायरे में आते हैं।
विज्ञापन

शहर के वार्डों के अंतर्गत करीब नगर परिषद की हद में 14 बरसाती नाले हैं। ये नाले अधिकांश शहर के बाजारों में हैं। सड़क के दोनों तरफ बने इन बरसाती नालों को दुकानदारों ने आगे स्थायी तौर पर चबूतरे बनाकर इन पर अतिक्रमण किया हुआ है। बरसात के दिनों में हर बार बरसाती पानी की निकासी सिर्फ इसलिए नहीं हो पाती, क्योंकि इन नालों की ठीक से सफाई नहीं हो पाती। पिछले कुछ दिन पहले नगर परिषद के अधिकारियों ने सफाई ठेकेदार के साथ मिलकर कुछ जगहों पर बरसाती नालों की सफाई में अड़चन बने अतिक्रमण को भी जेसीबी से हटवाया था। वहीं पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकांश बरसाती नाले सरकुलर रोड के दायरे में ही आते हैं। करीब आठ किलोमीटर के दायरे में बरसाती नालों की सफाई का अधिकांश काम पब्लिक हेल्थ विभाग पूरा भी कर चुका है।
इन बाजारों में नहीं हुई बरसाती नालों की सफाई
शहर के नया बाजार, सराय चौपटा, सराय चौपटा से शिक्षा मार्ग, दिनोद गेट, जैन चौक क्षेत्र, घोसियान चौक, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, दिनोद गेट से रेलवे रोड, कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र, किरोडीमल मंदिर क्षेत्र, खाकी बाबा मंदिर क्षेत्र में काम अभी बाकी है या फिर आधा अधूरा ही पड़ा है। इनके अलावा भी शहर की कई जगह ऐसी हैं, जहां बरसाती पानी की निकासी के लिए बने नालों की सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शहर के अंदर नगर परिषद की हद में आने वाले करीब सभी बरसाती नालों की सफाई का काम पूरा हो चुका है। हालुवास गेट से हालु बाजार की तरफ एक नाले की सफाई का काम चल रहा है, ये भी मंगलवार तक पूरा हो जाएगा। नालों की सफाई के कार्य का निरीक्षण खुद मैं और एडीसी के अलावा ईओ द्वारा भी किया गया है। - रणसिंह यादव चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें