फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गर्मी में जलसंकट...मुख्य पेयजल लाइन में कचरा फंसने से बाधित हो रही आपूर्ति

विज्ञापन
पेयजल समस्या के बाद जांच के लिए पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी।  संवाद 
विज्ञापन
लोहारू। कस्बे में भयंकर गर्मी में कई घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय निवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी। इसके बाद वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गिरीश कुमार जेई और स्टाफ के साथ माैके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने जेई को शीघ्र से शीघ्र खोदाई कर पाइप लाइनों की जांच करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने दो दिन पहले पाइपलाइन से निकला कचरा व पन्नी भी दिखाई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य पाइपलाइन में गंदगी और कचरा फंसे होने के कारण जल आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके चलते उन्हें पिछले करीब एक महीने से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से जल्द पाइपलाइन की सफाई कर नियमित जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
बता दें कि लोहारू शहर में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा घरों में पेयजल की सप्लाई के लिए वर्षों पुरानी पाइप लाइन डाली हुई है। पिछले दिनों शहर के लोगों को कैनाल बेस पेयजल सप्लाई मुहैया करवाने के लिए एक और पाइपलाइन डाली गई। लोगों का कहना है कि नई पाइपलाइन डालते समय लापरवाही हुई है, जिसके कारण मुख्य लाइनों में पन्नी और कचरा फंसा हुआ है। संजय जोशी, जैनेस, डॉ. सोनी, राधेश्याम ने बताया कि कई दिनों से नलों में पेयजल की सप्लाई ठीक से नही हो रही है। पाइपलाइन में रुकावट के कारण पूरे दिन में चार बाल्टी पानी नही पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें