फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल बिल जमा नहीं किया तो कटेगा कनेक्शन

Fri, 22 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
Drinking water - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अगर आपने पेयजल संबंधित बकाया बिल जमा नहीं करवाया तो अब देर न करें। जन स्वास्थ्य विभाग अब ऐसे उपभोक्ताओं पर नजर टेढ़ी करता नजर आ रहा है। लगातार   बढ़ रहे बकाया पेयजल बिल के आंकड़े को देखते विभाग ने दो नई प्लानिंग की  है। इनमें एक तो डोर-टू-डोर बिल बांटने की है तो दूसरी डिफॉल्टर उपभोक्ताओं का सीधा कनेक्शन काटने की है। दोनों ही योजनाएं पर 31 जुलाई के बाद धरातल पर काम शुरू होगा। विभाग पहली बार घर- घर जाकर बिल बांटने का काम भी शुरू करेगा। इस समय पेयजल बिलों के रूप में बकाया राशि छह करोड़ 22 लाख 71 हजार तक पहुंच गई है। निर्धारित तिथि तक बिल जमा न  करवाने पर 10  प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज लगेगा ।
विज्ञापन


25 प्रतिशत उपभोक्ता भर रहे नियमित बल
शहर में  कुल 11 हजार 300 पेयजल कनेक्शन हैं। करीब चार हजार से अधिक अवैध   पेयजल कनेक्शन भी हैं। विभाग ने करीब एक साल से अवैध कनेक्शनों को रेगूलाइज करने के लिए मुहिम भी चला रखी है लेकिन लोग अपना कनेक्शन रेगूलाइज करवाने में कम ही रुचि ले रहे हैं। विभाग का उपभोक्ताओं की तरफ इस समय छह करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपये बकाया  पड़ा है। पेयजल बिल नियमित रूप से तो मात्र 15 प्रतिशत उपभोक्ता ही जमा करवा रहे हैं। पेयजल बिल का प्रति माह चार्ज 120 रुपये है। जिन उपभोक्ताओं ने अपने पेयजल कनेक्शन पर मीटर लगवा रखा है उससे आधे बिल के रूप में 60 रुपये वसूले जाते हैं। विभाग प्रति छमाही बिल वसूल  रता  है जबकि पहले हर माह बिल जमा करवाना होता था।

स्पेशल टीमों का किया गठन
विभागीय अधिकारी ने बताया कि एक टीम में चार सदस्य होंगे और  विभाग ने इसके लिए पांच स्पेशल टीमों में 20 कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई  है। 31 जुलाई के बाद सभी टीमें एक साथ हरकत में आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें