फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोशाम का वार्ड 19, 21, कैरू का वार्ड एक व चार बीसी-ए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। हरियाणा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के मद्देनजर पंचायत समिति तोशाम का वार्ड नंबर 19 व 21 और पंचायत समिति कैरू का वार्ड एक व चार बीसी (ए) के लिए आरक्षित हुए हैं। खंड तोशाम के गांव संडवा, पटौदी कलां, रिवासा और थिलोड और खंड कैरू के देवराला, खारियावास व सुंगरपुर गांव में सरपंच पद बीसी (ए) के लिए आरक्षित हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को उपमंडल परिसर भवन में स्थित सभागार में एसडीएम मनीष कुमार फौगाट की अध्यक्षता में खंड तोशाम व खंड कैरू से संबंधित गांवों के पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड पिछड़ा वर्ग ए की सीटों के आरक्षण के लिए लॉटरी ड्रा निकाला गया। एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने कहा कि पिछड़ा वर्ग-ए सरपंच पद के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गांवों को छोड़कर पिछड़े वर्ग-ए की जनसंख्या जिन गांवों में सबसे अधिक है, उनमें से सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मापदंड के अनुसार तीन गुणा गांवों में से आरक्षण ड्रा के द्वारा किए जाने का प्रावधान है। इसके तहत ड्रा निकाला है।
नियमानुसार तोशाम खंड के अंतर्गत 55 गांवों में से पिछड़ा वर्ग ए सरपंच पद के लिए निकाले गए ड्रा में विभिन्न 12 गांव ढाणी दरियापुर, छपार रांगडान, खानक, पटौदी कलां, रिवासा, छपार जोगियान, संडवा, ईशरवाल, मिरान, सरल, दरियापुर व थिलोड शामिल रहे। इसी प्रकार खंड कैरू के अंतर्गत विभिन्न 35 गांवों में से ढाब ढाणी, बाबरवास, चंदावास, देवराला, सुंगरपुर, खारियावास, खापडवास, धारवानवास व भानगढ़ पिछड़ा वर्ग ए के लिए निकाले गए ड्रा में शामिल रहे। बीसी (ए) के आरक्षण लॉटरी के माध्यम से ड्रा निकाला गया। सभागार में उपस्थित व्यक्तियों से डब्बे में से पर्ची निकलवाई गई, जिस आधार पर पंचायत समिति तोशाम का वार्ड 19 व 21 और गांव संडवा, पटौदी कलां, रिवासा व थिलोड गांव के सरपंच पद को बीसी (ए) के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

कैरू पंचायत समिति का वार्ड एक व चार और सरपंच पद के लिए गांव देवराला, खारियावास व सुंगरपुर पिछड़ा वर्ग ए के लिए आरक्षित हुए।इस तरह से तोशाम खंड के अंतर्गत विभिन्न 55 व कैरू खंड के 35 गांवों में पंच पद के लिए बीसी-ए वर्ग के लिए आरक्षण ड्रा निकाला गया।इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बलराम गुप्ता, कैरू से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, एसईपीओ अजय कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें