फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: यूरोप की तीन अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे गांव खरक के विवेक और गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव खरक के हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के ए-ग्रेड रेफरी विवेक खरकिया और गौरव का चयन यूरोप में आयोजित होने वाली तीन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाने के लिए हुआ है। दोनों रेफरी जर्मनी, स्वीडन और डेनमार्क में आयोजित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

दोनों रेफरी अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों की शुरुआत 29वीं ल्यूबेक यूथ हैंडबाल टूर्नामेंट से करेंगे जिसका आयोजन 26 से 28 जून तक जर्मनी के ल्यूबेक शहर में होगा। इसके बाद वे 29 जून से 4 जुलाई तक स्वीडन में आयोजित पार्टिले वर्ल्ड कप-2026 में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। इसके उपरांत दोनों 5 से 10 जुलाई तक डेनमार्क के ड्रोनिंगलुंड में आयोजित ड्रोनिंगलुंड कप-2026 में भी अपनी सेवाएं देंगे। विवेक खरकिया और गौरव भारत के अनुभवी हैंडबाल रेफरी हैं। दोनों ने अपने लंबे अनुभव और उत्कृष्ट निर्णय क्षमता के बल पर देश की अनेक राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप तथा अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में सफलतापूर्वक निर्णायक की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें