लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।
भिवानी। बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के संत चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार करने के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में संत की रिहाई कराने की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल और जिला मंत्री गोपाल तंवर ने संयुक्त रूप से कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की आवाज उठाने वाले इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया। सत्ता परिवर्तन के बाद से ही हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हिंसा हो रही है।
प्रांत विद्यार्थी प्रमुख ललित बजरंगी और जिला सह संयोजक राकेश पहलवान ने संयुक्त रूप से कहा की उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह बांग्लादेश के शासन पर दबाव बनाए, जिससे हिंदुओं के खिलाफ हो रही घटनाएं बंद हो सकें। ज्ञापन देने के लिए विश्व हिंदू परिषद के प्रदीप ,बंसल ,गोपाल तंवर, ललित बजरंगी, ऋषि सिंह, मनीष सोनी, दलबीर हलवासिया, रणवीर सिंह, राजेश, शुभम, विवेक,डॉ पवन, मनोहर लाल, पुरुषोत्तम मित्तल,राजकुमार , शंकरलाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।