फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानों में होगा पांच हजार गीता पुस्तकों का वितरण

Sat, 30 Nov 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हनुमान जोहड़ी मंदिर के विवेकानंद सभागार  गीता की पुस्तकों का वितरण करते चरणदास महाराज। 
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से 51 दिवसीय गीता जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनके तहत विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को गीता जयंती महोत्सव एवं जीवन में गीता के महत्व से रूबरू करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज के सान्निध्य में विभिन्न शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों पर बच्चों को गीता की पुस्तकें वितरित करने का अभियान चलाया है, जिसके तहत गीता की पांच हजार पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत हनुमान जोहडी मंदिर में स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में योग साधकों को गीता की पुस्तकें भेंट करने से हुई।
बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि जीयो गीता के संस्थापक गीता मनीष ज्ञानानंद महाराज की ओर से उन्हें गीता की अष्टादश श्लोकों की पुस्तकों की पांच हजार प्रतियां भेंटकर विभिन्न स्कूलों में वितरित करने के आदेश दिए थे। इसमें गीता के 18 मुख्य श्लोक हैं। इसके अलावा इस पुस्तक में वे तीन श्लोक भी अंकित हैं, जो गीता जयंती महोत्सव पर 11 दिसंबर को 11 बजे एक साथ उच्चारित किए जाएंगे। इस अवसर पर मनोज तिगड़ाना, डाॅ. ओमबीर कौशिक, योगाचार्य विक्रम कांगड़ा, आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें