फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीबी जी राम जी से ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार: श्रुति चौधरी

Sat, 24 Jan 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव ढाणी माहू में लोगों को संबोधित करतीं कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी । 
विज्ञापन
तोशाम। महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई और जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मनरेगा की समीक्षा कर अमलीजामा पहनाई गई वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए द्वार खुलेंगे। इस योजना के तहत ग्रामीणों को आजीविका मिशन के अंतर्गत 125 दिन का रोजगार मिलेगा जिसकी दैनिक दर 400 रुपये होगी और मजदूर को 15 दिन के भीतर मजदूरी दी जाएगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को गांव ढाणी माहू और बजीना में लोगों को संबोधित कर योजना के तहत नहर, सड़क, जोहड़, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, नाले, खेत और खलियानों के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर कोने में समान रूप से विकास कर रही है। इस अवसर पर मंत्री ने गांव गोलागढ़ में वीरेंद्र की माता राजकौर के निधन पर शोक भी व्यक्त किया। इस मौके पर एसडीएम प्रदीप अहलावत, एसई दिनेश राठी, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, ठाकुर अमर सिंह हालुवास, दिलबाग निमड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें