फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया तोशाम-हांसी मार्ग जाम

Fri, 01 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव जमालपुर के लोगों ने तोशाम-हांसी मुख्य मार्ग जाम किया। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव जमालपुर में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने तोशाम-हांसी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार जमालपुर गांव में तालाब ओवर फ्लो होने के कारण इसका पानी गांव की मुख्य गलियों से होकर ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया। इस कारण ग्रामीणों में भय कि स्थिति बन गई और उन्होंने रोड जाम कर दिया। आधा घंटा तक लगे जाम में रोड बंद हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

रोड जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों व गांव के सरपंच भूप सिंह ने बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन ग्रामीण पानी निकासी की समस्या का समाधान को लेकर अड़े रहे। सरपंच भूप सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही नलकूप आदि लगाकर उनके पानी निकासी की समस्या से छुटकारा दिला जाएगा तब जाकर ग्रामीण शांत हुए तथा मार्ग से हटे।
ग्रामीणों ने प्रशासन को कहा कि यदि उनके घरों का पानी जल्दी ही नहीं निकल गया तो वह और बड़ा कदम उठाने पर विवश हो जाएंगे। वहीं मौके पर मौजूद भूप सिंह ने बताया कि गांव में मुख्य बस अड्डे के पास बनी ढाणी बस्ती में तालाब का पानी ओवरफ्लो हो गया है।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि इस तालाब के पानी निकासी के लिए वह पिछले 15 दिनों से प्रयास कर रहा है। उसने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी मिलकर गांव के पानी को लगभग 2 किलोमीटर दूर सुंदर सब ब्रांच में डालने की भी योजना बनाई ताकि बस्ती में पानी जमा न हो। सरपंच ने बताया कि उपायुक्त से मिलकर पानी निकासी के लिए पंपसेटों की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें