फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खुले मैनहोल के विरोध में उमरावत में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 22 Jul 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मैनहोल की समस्या को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण।
विज्ञापन
भिवानी। गांव उमरावत के मुख्य बस अड्डे व गांव के अंदर मैनहोल खुले पड़े हैं। इसके चलते ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मबीर, सेवा निवृत मा. ईश्वर शर्मा, संदीप शर्मा, हनुमान, दिनेश, पवन, साधुराम, पुरुषोत्तम ने कहा कि खुले मैनहोल के चलते आए दिन बेसहारा जानवरों के साथ-साथ इंसान भी हादसे का शिकार हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व एक सांड़ इस मैनहोल में गिर गया। इसे गंभीर चोटें आने के साथ-साथ ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके चलते ग्रामीणों में प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि आए दिन खुले मैन हॉल होने के कारण कोई ना कोई अनहोनी घटना घटित होती रहती है, लेकिन जन स्वास्थ्य अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें