फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रेमनगर के ग्रामीणों ने सीबीएलयू में किया प्रदर्शन, कुलसचिव ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

Fri, 24 Jul 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सीबीएलयू के गेट पर प्रदर्शन करते प्रेमनगर के लोग। 
विज्ञापन
भिवानी। वर्ष 2021 से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गांव प्रेमनगर के ग्रामीणों ने वीरवार को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने धरना स्थल से कुलगुरु कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने कुलगुरु की अनुपस्थिति में विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा को मांग पत्र सौंपा। कुलसचिव ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मुलाकात जल्द ही कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी से करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जायज मांगों पर विश्वविद्यालय की कार्यकारी कमेटी में चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कॉमरेड ओमप्रकाश ने किया, जबकि विरोध सभा की अध्यक्षता ग्राम शिक्षा समिति के महासचिव जयबीर सिंह ने की। पैदल मार्च से पहले धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने ग्रामीणों की मांगों को जायज बताते हुए प्रशासन और विश्वविद्यालय से जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ओमप्रकाश, रामफल देशवाल, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान, संतोष देशवाल, आजाद सिंह ढांडा, अशोक मलिक, छात्र नेता रणविजय बामला, सुमित बराड़ और संदीप पंघाल ने कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच एवं अधिवक्ता संदीप मल्हान, मुकेश नंबरदार, दीपांकर, राजकुमार, सोमबीर सेठ, जयबीर सिंह, पंडित सूरजभान, नरेश बरवर, ईश्वर, साहिल, जसबीर, जगप्रवेश, मोंटी बवानीखेड़ा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें