फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यक्ति की मौत

Fri, 24 Jul 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। बहल-भिवानी मार्ग पर गोकुलपुरा मोड़ के पास बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का भिवानी के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कासनी कलां निवासी 39 वर्षीय राकेश किसी काम से बहल जा रहा था। गोकुलपुरा मोड़ के पास सामने से आ रही एक बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि राहगीरों ने उसे हिसार के अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में छपार निवासी नीरज भी गंभीर रूप से घायल हुआ जिसका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें