फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मढाना के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर जलघर के गेट पर जड़ा ताला, किया रोष प्रदर्शन

Mon, 27 May 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा क्षेत्र के मंडाना गांव में पानी की समस्या को लेकर रोष जताते ग्रामीण।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव मढाना के ग्रामीणों ने पिछले 25 दिन से पानी की समस्या से परेशान होकर सोमवार को गांव के जलघर के गेट पर ताला जड़ दिया और बाहर रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं व ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेताया कि समय रहते उनकी समस्या का हल करें।
विज्ञापन

गांव मढाना के ग्रामीणों ने जलघर के बाहर एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे मुंढाल पुलिस चौकी के इंचार्ज ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण जल घर के उच्च अधिकारियों को मौके पर ही गांव में बुलाकर अपनी समस्या का समाधान करवाने के लिए अपनी जिद पर अड़े रहे।
मौके पर पहुंचे गांव के सरपंच प्रतिनिधि संजय मोहित, नवीन, कृष्णा, धर्मपाल, केला, किताबो, रामरती देवी, बिमला ने बताया कि पिछले 25 दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस समस्या को लेकर उन्होंने बार-बार जेई एसडीओ, एक्सईएन सहित उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अंत में तंग होकर यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

मढाना निवासी सोमदत्त शास्त्री व महिलाओं ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यहां की मोटरों को ठीक नहीं करवा रहे। यहां 25-25 हार्सपॉवर की दो मोटरें हैं, जिनमें से एक खराब पड़ी है। महिलाओं ने बताया कि वे घर का सारा कार्य पानी की उपलब्धता के आधार पर करती है। यदि उनकी समस्या को प्रशासन स्तर पर जल्द नहीं सुलझाया जाता तो वे रोड जाम करेंगे व उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देंगे।
जलघर पर ताला जड़ने की सूचना मिलते ही मुंढाल चौकी से सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार अपने दलबल सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। लेकिन ग्रामीण मौके पर ही उच्च अधिकारियों को बुलाकर अपनी समस्या का समाधान करवाने की जिद पर अड़े रहे। मौके पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़ पहुंचे व ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन देकर ताला खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें