बवानीखेड़ा। गांव बलियाली के सैकड़ों ग्रामीण बुधवार देर रात रिकाउंटिंग की मांग को लेकर कस्बे के कॉलेज गेट के आगे पहुंचे और हंगामा किया। मामले की गंभीरता भांप कर थाना प्रभारी पुलिस जवानों सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण किया।
बुधवार को जिले में पंच सरपंचों का चुनाव था। गांव बलियाली क्षेत्र के बड़े गांव में शुमार है। सुबह 7 बजे से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई थी और सायं 6 बजे के बाद तक मतदाता लाइनों में लगकर वोटिंग कर रहे थे। वोटिंग के बाद चुनाव अधिकारियों ने चुनाव परिणामों को मौके पर ही घोषित कर दिया था और सामान को कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय स्थित कंट्रोल रूम में जमा करवा दिया था। रात्रि करीब साढ़े 9 बजे दूसरे पक्ष के सैकड़ों समर्थक वाहनों में सवार होकर कस्बे के कॉलेज प्रांगण में स्थित कंट्रोल रूम की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उसे भी दिखाई और उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद ग्रामीण सड़क पर ही घूमते रहे और समाचार लिखे जाने तक की काउंटिंग की मांग करते रहे।