फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ग्रामीणों ने चांग बूस्टिंग स्टेशन में घटिया सामग्री प्रयोग करने का लगाया आरोप

Tue, 08 Apr 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बूस्टिंग स्टेशन की दीवार में आई दरार। 
विज्ञापन
चांग। गांव चांग के वार्ड नंबर एक में दस लाख की लागत से बनाया जा रहा बूस्टिंग स्टेशन में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामकुमार फौजी, राजेश प्रजापत, ईश्वर फौगाट, ईश्वर दहिया, कप्तान व कपूर ने बताया कि वार्ड नंबर एक में दस दिन से बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा बूस्टिंग स्टेशन में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही दीवारों में दरारें आ गई हैं। इस बारे में मिस्त्री को कहने के बाद भी कोई सुनवाई ग्रामीणों की नहीं हो रही है। इस कारण ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

इस बारे में सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड नंबर एक में बन रहे बूस्टिंग स्टेशन में घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है। इस बारे में संबंधित विभाग के जेई से बात हो गई है। लेकिन दीवार की नींव में पानी जाने से उसमें दरारें आ गईं। इसे ठीक करवा दिया जाएगा। वहीं इस बारे में ठेकेदार मंजीत ने बताया कि किसी प्रकार की कोई घटिया सामग्री प्रयोग नहीं की जा रही है। नींव में पानी जाने से दरारें आ गईं। इसे ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें