भिवानी। हिसार-नई दिल्ली ट्रेन के संचालन में कुछ स्टेशनों के लिए आंशिक बदलाव किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार हिसार से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली 54424 ट्रेन संख्या 10 अप्रैल से हिसार जंक्शन से सुबह 5 बजे के बजाय सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। लेकिन अपने निर्धारित समय पर दिल्ली पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में सातरोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 05.30 बजे आगमन व 05:32 बजे प्रस्थान, हांसी स्टेशन पर परिवर्तित समय 05.45 बजे आगमन व 05:47 बजे प्रस्थान, बवानीखेड़ा स्टेशन पर परिवर्तित समय 06:02 बजे आगमन व 06:04 बजे प्रस्थान, भिवानी सिटी स्टेशन पर परिवर्तित समय 06:30 बजे आगमन व 06:35 बजे प्रस्थान, कलानौर कलां स्टेशन पर परिवर्तित समय 06:53 बजे आगमन व 06:55 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा ट्रेन का रोहतक से नई दिल्ली के बीच आने वाले स्टेशनों पर संचालन यथावत रहेगा।