फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: त्योहारी सीजन में सीमांत नाकों पर बढ़ाई सतर्कता, बाजारों में भी पुलिस रहेगी अलर्ट

Sat, 04 Nov 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 ट्रैफिक पुलिस को निर्देश देते पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
भिवानी। त्योहारी सीजन में शहर की सड़कों पर जाम के हालात बन रहे हैं। इसी के साथ जिला पुलिस ने शहर के सरकुलर रोड और बाजारों में आठ पुलिस नाके लगाए हैं। पुलिस प्रशासन ने नाकों के साथ सड़क पर वाहन खड़े कर सामान खरीद करने वालों पर भी शिकंजा कसा है। सड़क पर खड़े वाहन इंपाउंड किए जाएंगे। वहीं पुलिस रायडर भी लगातार गश्त पर रहेंगे और हर गतिविधि पर निगरानी रखेंगे। इसी के साथ चौकी इंचार्ज व थाना प्रभारी भी त्योहारी सीजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा संभालेंगे। वे अपने इलाके में गश्त कर कानून व्यवस्था के साथ-साथ जाम की स्थित नहीं बने इसके लिए भी प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने शनिवार को अपने कार्यालय में यातायात पुलिस थाना प्रबंधक व पुलिस कर्मचारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि त्योहारी सीजन पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए सभी प्रबंधक थाना को अपने क्षेत्रों में गश्त व पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस पीसीआर व ईआरवी व्हीकल इत्यादि की उपलब्धता बढ़ा दी गई है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस द्वारा भी गश्त की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला में अंतर राज्य बॉर्डर पर नाकों से हर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है ताकि किसी प्रकार से कोई अवैध असामाजिक गतिविधि उत्पन्न न हो।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि जिला पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें ताकि समय रहते हुए घटना पर अंकुश लगाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें